Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing संत प्रेमानंद महाराज को दी जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

संत प्रेमानंद महाराज को दी जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

वृंदावन न्यूज़ : वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी देने वाले सतना के युवक की पोस्ट से बवाल मच गया है। युवक ने फेसबुक पर एक कमेंट के जवाब में टिप्पणी करते हुए संत का गला काटने की बात कही, जो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई।

रीवा-सतना के श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने आरोपित युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो बहुप्रसारित हुआ है, जिसमें वे युवाओं को मर्यादित आचरण और नैतिक जीवन जीने की सलाह दे रहे हैं।

प्रेमानंद महाराज की नसीहत पर सतना निवासी शत्रुघ्न सिंह ने गुरुवार को पोस्ट कर लिखा कि पूरे समाज की बात है। मेरे घर के बारे में बोलता तो प्रेमानंद होता या कोई और, मैं उसका गला काट देता। इस पोस्ट पर रीवा व सतना जिले में विरोध देखने को मिला।


Leave a Reply