Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

पंजाब : पंजाब में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज और अगले दो दिनों तक पंजाब के अलग-अलग इलाकों में मौसम खराब बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ बिजली गिरने और ओले पड़ने की भी संभावना जताई गई है। हालांकि कुछ इलाकों में गर्म हवाओं यानी लू का असर भी बना रह सकता है।

तापमान में आई गिरावट

लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में राहत दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 1 से 4 डिग्री तक नीचे आया है। फरीदकोट में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में ज्यादा असर

मौसम विभाग के मुताबिक गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना सबसे अधिक है।


Leave a Reply