Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

नेशनल न्यूज़ : उत्तर भारत में भीषण गर्मी के चलते लाखों पर्यटक पहाड़ी इलाकों की ओर पहुंच रहे हैं. मनाली, रोहतांग, नैनीताल और चारधाम यात्रा मार्गों पर भारी भीड़ की वजह से कई किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम लग गए हैं. पर्यटकों को घंटों तक सड़क पर फंसे रहना पड़ रहा है.

हिमाचल प्रदेश के मनाली में वीकेंड के दौरान पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इसके चलते सड़कों पर लंबी वाहन कतारें लग गईं और लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा. ज्यादातर भीड़ रोहतांग पास जाने के लिए उमड़ी थी. शनिवार को करीब 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक लग गया. कई पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी भी साझा की.

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जोशीमठ और विष्णुप्रयाग के बीच कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.

फेमस टूरिस्ट प्लेस नैनीताल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. सीमित सड़कें और पार्किंग व्यवस्था होने के कारण शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक दबाव बढ़ गया है.

मनाली, रोहतांग और उत्तराखंड के कई इलाकों से ट्रैफिक जाम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कई वीडियो में सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं. होटल, होमस्टे, टैक्सी सेवा, रेस्टोरेंट, लोकल मार्केट और छोटे व्यापारियों को फायदा हो रहा है.


Leave a Reply