Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ?

भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ?

नेशनल न्यूज़ : भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक या फिर पॉलीमर नोटों को लाने पर विचार कर रहा है. उम्मीद है कि आने वाले समय में पॉलीमर नोटों से जुड़ा एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा. आइए जानते हैं भारत में एक करेंसी नोट छापने में कितना खर्च आता है और पॉलीमर नोट को छापने में अंदाजन कितनी लागत आ सकती है.

भारत में कागजी नोट काफी जल्दी खराब हो जाते हैं क्योंकि उनका काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है. लेकिन देश में प्लास्टिक या फिर पॉलीमर के नोट लाने पर भारतीय रिजर्व बैंक गंभीरता से विचार कर रहा है. बताया जा रहा है कि पटना और मुंबई में हुई आरबीआई बोर्ड की हालिया बैठकों के दौरान इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई है.

पेपर करेंसी को लेकर अधिकारी छपाई की बढ़ती लागत, कैश सरकुलेशन की बढ़ती मांग और पारंपरिक कागज की करेंसी की कम उम्र जैसी समस्याओं का हल ढूंढ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक छपाई की लागत अलग-अलग नोटों के लिए अलग-अलग होती है. कम कीमत वाले नोटों की छपाई में आमतौर पर थोड़ा कम खर्च आता है और ज्यादा सुरक्षा वाले नोटों के लिए ज्यादा महंगी प्रोडक्शन विधियों की जरूरत होती है.‌

प्लास्टिक करेंसी बाजार में आई तो इसके काफी फायदे होंगे। प्लास्टिक नोट पानी से खराब नहीं होते, फटते नहीं और ज्यादा मजबूत होते हैं. दुनिया भर में ऐसे नोट पारंपरिक कागजी नोटों के मुकाबले 4 से 5 गुना ज्यादा चलते हैं.

₹200 का नोट अभी छपाई के लिहाज से सबसे महंगे कागजी नोटों में से एक है. इसकी लागत लगभग ₹2.93 प्रति नोट है. वहीं प्रोडक्शन खर्चे में हालिया कटौती के बाद ₹500 का नोट छापने में लगभग ₹2.29 का खर्च आता है. जबकि ₹10 का नोट छापने में लगभग ₹1.01 का खर्च आता है. ₹20 का नोट छापने में लगभग ₹1 प्रति नोट का खर्च आता है. इसी के साथ ₹50 का नोट छापने में लगभग ₹1.22 का खर्चा आता है. वहीं ₹100 के नोट की लागत प्रोडक्शन की खासियत के आधार पर ₹1.20 से ₹1.51 के बीच होती है.

पॉलीमर नोट कपास आधारित कागज के बजाए एक खास पॉलिप्रोपाइलीन प्लास्टिक सबस्ट्रेट का इस्तेमाल करके बनाए जाते हैं. इन नोटों में खूबियां भी होती है. जैसे पारदर्शी खिड़की, अंदर लगे होलोग्राफिक तत्व और सुरक्षा के खास एडवांस्ड परतें. पॉलीमर नोटों के प्रोडक्शन की शुरुआती लागत आम कागजी नोटों की तुलना में लगभग 2 से 3 गुना ज्यादा होने का अनुमान है. अगर अभी एक कागज के नोट को छापने में ₹1 से ₹3 का खर्च आता है तो पॉलीमर नोट को छापने में शुरू में हर नोट पर ₹2 से ₹6 तक का खर्चा आ सकता है.

शुरुआती खर्च ज्यादा होने के बावजूद पॉलीमर नोटों के कई लंबे समय वाले फायदे हैं. पॉलीमर नोट पानी से खराब नहीं होते, फटते नहीं और ज्यादा मजबूत होते हैं. दुनिया भर में ऐसे नोट पारंपरिक कागजी नोटों के मुकाबले 4 से 5 गुना ज्यादा चलते हैं. वहीं इसी के साथ कागजी नोट नमी, गंदगी, उन्हें मोड़ने और लापरवाही से इस्तेमाल करने की वजह से भी वे खराब हो जाते हैं.


Leave a Reply