Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP

जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP

जालंधर : पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वहीँ जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला कर दिया है। उन्हें अब महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (पीपीए) फिल्लौर में डायरेक्टर एमआरएस नियुक्त किया गया है।

जबकि वर्तमान में डीआईजी लुधियाना रेंज के पद पर तैनात आइपीएस अधिकारी सतिंदर सिंह को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा आइपीएस अधिकारी संदीप कुमार शर्मा को पदोन्नत कर डीआईजी पीएपी-2, जालंधर नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह जालंधर के लिए कोई नया चेहरा नहीं हैं। इससे पहले भी वह जिले में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वर्ष 2022 में वह जालंधर देहात के एसएसपी के रूप में तैनात रहे थे, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था, गैंगस्टर गतिविधियों और नशा तस्करी के खिलाफ कई बड़े अभियान चलाए थे।


Leave a Reply