Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing रेखा गुप्ता बनेगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री , बीजेपी ने किया एलान

रेखा गुप्ता बनेगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री , बीजेपी ने किया एलान

नई दिल्ली : रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. बीजेपी ने बुधवार शाम को उन्हें दिल्ली सीएम बनाने की घोषणा की. वह शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं. बीजेपी के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को नेता चुना गया. दिल्ली की नए सीएम और उनकी कैबिनेट 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेगी. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.

बता दें दिल्ली में सीएम के अलावा एक डिप्टी सीएम भी होगा। प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम बनेंगे। वहीं पर विजेंद्र गुप्ता विधानसभा सभा अध्यक्ष होंगे। बता दे बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता हासिल की है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में, बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त देते हुए 70 में से 48 सीटें जीतीं। बता दे 1998 में बीजेपी ने सुषमा स्वराज को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था. वहीँ अब 2025 में बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया है


Leave a Reply