Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

नेशनल न्यूज़ : सोशल मीडिया से दुखद खबर सामने आई है। गाँव की सादगी और प्रकृति से जुड़े वीडियो बनाकर लोकप्रिय हुई 23 वर्षीय कंटेट क्रिएटर सायनी चक्रवर्ती का निधन हो गया है। उनका अचानक से यूँ चले जाने से सोशल मीडिया यूजर्स के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

सायनी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। अपने कंटेंट के जरिए उन्होंने तेजी से लोगों के दिल में जगह बनाई थी। उनकी वीडियो में गाँव की जिंदगी की झलक, प्राकृतिक माहौल और जानवरों के प्रति गहरा लगाव साफ़ दिखाई देता है। इस अनोखी शैली के कारण कम समय में ही उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल कर ली थी।

रिपोर्ट्स और खबरों के मुताबिक सायनी का शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ था। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी हुई वो मौके पर उनके घर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। देखने में तो ये आत्महत्या लग रहा है लेकिन इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई। सारी बातों को ध्यान में रखते हुआ जांच अभी भी जारी है।


Leave a Reply