Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing 26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, दिल्ली , जम्मू-कश्मीर और पंजाब में विस्फोटक बरामद
Big terrorist conspiracy failed before 26 January, explosives recovered in Delhi, Jammu and Kashmir and Punjab

26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, दिल्ली , जम्मू-कश्मीर और पंजाब में विस्फोटक बरामद

नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आई है कि गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से पहले देश को दहलाने की साजिशें सामने आने से हड़कंप मच गया हैं। जानकारी मिली है कि देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आज सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की हैं। मिली जानकारी अनुसार पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में आईईडी मिलने से हड़ंकप मच गया। हालाँकि बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया है। वहीं, इसके अलावा श्रीनगर के ख्वाजा बाजार में भी आईईडी बरामद किया गया। वहीँ पंजाब में आरडीएक्स की बड़ी खेप बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार स्पेशल टास्क फोर्स ने अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा के पास धनोए कला गांव से आरडीएक्स की बड़ी खेप बरामद की। इसके अलावा श्रीनगर के ख्वाजा बाजार में प्रेशर कुकर में बम बरामद किया गया है। जिसे पुलिस बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है। वहीँ राजधानी दिल्ली के गाजीपुर में फूल मंडी में एक लावारिस बैग में आईईडी बरामद हुआ है। पुलिस इन मामलों की गहनता से जांच कर रही है।

 


Leave a Reply