Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में CBI का नोटिस
CBI notice to Delhi CM Arvind Kejriwal in liquor policy case

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में CBI का नोटिस

नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में CBI ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार उन्हें 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे CBI दफ्तर बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है।

नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने की साजिश कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। केजरीवाल ने 13 दिन अनशन रखकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। प्रधानमंत्री जी, आपने अपने दोस्त के साथ मिलकर लाखों करोड़ रुपए का जो घोटाला किया है वह देश को बताना जरूरी है।

अरविंद केजरीवाल के दिल्ली विधानसभा में बयान के बाद नोटिस देकर उन्हें धमकाने का प्रयास किया गया है। इससे केजरीवाल या उनका एक भी नेता न झुकने वाले हैं न ही डरने वाले हैं।


Leave a Reply