Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing Lok Sabha Election 2024 : BJP ने 195 उम्मदीवारों की लिस्ट जारी की, PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव
BJP released the list of 6 candidates from Punjab in view of Lok Sabha elections, Sushil Rinku, Ravneet Bittu and Hansraj Hans got tickets.

Lok Sabha Election 2024 : BJP ने 195 उम्मदीवारों की लिस्ट जारी की, PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

नेशनल न्यूज़ : भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक बार फिर कोटा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। सूची के मुताबिक केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल के तिरुवनंतपुरम से, सर्बानंद सोनोवाल असम की डिब्रूगढ़ सीट से, केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू अरुणाचल पूर्व से, भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर और स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से उम्मीवार होंगे जबकि भोपाल से मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काटकर पार्टी ने आलोक शर्मा को वहां से उम्मीदवार बनाया है।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने नयी दिल्ली से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूडी, चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सेहरावत को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी एक बार उत्तर पूर्व दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।


Leave a Reply