Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing संसद परिसर में कृषि कानूनों का विरोध करने पहुंची हरसिमरत कौर बादल से भिड़े कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू
Congress MP Ravneet Singh Bittu clashed with Harsimrat Kaur Badal, who reached the Parliament premises to protest against agricultural laws.

संसद परिसर में कृषि कानूनों का विरोध करने पहुंची हरसिमरत कौर बादल से भिड़े कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे को लेकर बुधवार को शिरोमणि अकाली दल की पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच संसद परिसर में तीखी नोक झोंक हो गई। प्राप्त जानकारी मुताबिक हरसिमरत कौर बादल संसद परिसर में कृषि कानूनों का विरोध करते हुए तख्ती लेकर खड़ी थीं। उसी दौरान वहां से गुजर रहे रवनीत बिट्टू उनके पास पहुंच गए।  उन्होंने कहा कि आपका ये प्रदर्शन ड्रामा है।उन्होंने ने कहा आप जब मंत्री थीं तब ही बिल पास हुआ उस समय आपने कुछ नहीं कहा लेकिन जब किसानों का प्रदर्शन का जोर हुआ तो आपने इस्तीफा दे दिया।

मिली जानकारी अनुसार दूसरी तरफ रवनीत सिंह बिट्टू के आरोप पर हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मैं मंत्री नहीं थी। इस पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि आप झूठ बोल रही हैं। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि हमने पद से इस्तीफा दे दिया था। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि इनसे पुछिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी कहां थे। उन्होंने  कहा कि आपके भागने की वजह से ऐसा हुआ था। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के वॉकआउट की वजह से बिल पास हुए।  

वहां हरसिमरत कौर बादल ने ‘काले कानून रद्द करो’ के नारे भी लगाए। वहीँ लोकसभा में बसपा के नेता रितेश पांडेय और कुछ अन्य सांसद भी कृषि कानूनों के विरोध में हरसिमरत के साथ खड़े थे। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इन दोनों नेताओं के बीच हुई इस तीखी नोकझोंक का वीडियो भी शेयर किया है।जिसमे दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है।

 

 

source link


Leave a Reply