Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह के हत्यारों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, 4 गिरफ्तार
Big news: Police encounter the killers of Head Constable Darshan Singh, 4 arrested

बड़ी खबर : हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह के हत्यारों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, 4 गिरफ्तार

पंजाब : खबर है कि हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या मामले में बरनाला पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी सहित 4 हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी जानकारी बरनाला पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है। उन्होंने बताया कि पूरी टीम को वाटेंड क्रिमिनलों की तलाश करने के लिए लगा दिया गया था। दशहरे के चलते शहर में पेट्रोलिंग व नाकाबंदी की गई थी। पुलिस टीम नाका लगाकर पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान उन्होंने एक गाड़ी को हाथ दिया लेकिन वह नहीं रुकी। मार देने की नीयत से गाड़ी ऊपर चढ़ाने की कोशिश की गई। इसी बीच उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। फिर पुलिस ने एनकाउंटर किया। एनकाउंटर के बाद आरोपियों को काबू कर लिया गया। एनकाउंटर के समय एक गोली परमजीत उर्फ पम्मा जो हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह का मुख्य आरोपी था, के पैर में लगी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह का मुख्य आरोपी के गोली लगने के कारण अस्पताल में उपचाराधीन है। बाकी गुरमीत सिंह चीमा, वजीर सिंह, राजा रायसर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने अवैध हथियारों को भी रजिस्टर कर लिया है। जांच होगी यह अवैध हथियार और जिंदा कारतूस कहां से आए। पुलिस ने बताया कि शहीद दर्शन सिंह के परिवार को सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। एच.डी.एफ.सी. की ओर से भी 1 करोड़ की बीमा राशि दी जाएगी। शहीद के परिवार को जो भी मदद चाहिए पुलिस की ओर से की जाएगी। बता दे कि 22 अक्तूबर को रेस्टोरेंट से हेल्पलाइन 112 नंबर पर कॉल आती है तो हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह रेस्टोरेंट में जाता है जहां बिल को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान कबड्डी खिलाड़ियों की पुलिस वालों से बहस हो गई और झगडे में दर्शन सिंह की मौत हो गयी।


Leave a Reply