Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल सहित 4 गिरफ्तार, जानिए किस वजह से हुई कार्रवाई
4 arrested, including film actor Jimmy Shergill, know what caused the action

फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल सहित 4 गिरफ्तार, जानिए किस वजह से हुई कार्रवाई

लुधियाना : कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन के मामले में पंजाबी फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक दिन पहले केवल चालान करवा कर बचने के बाद भी फिल्म की शूटिंग कर रही क्रू टीम को होश नहीं आई। वो लोग देर रात कर्फ्यू के दौरान भी शूटिंग करते रहे। अब पुलिस ने फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल समेत चार लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन, 3 महामारी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसआइ मनिंदर कौर ने बताया कि अन्य आरोपितों की पहचान मुंबई के वरसोवा पंच मार्ग स्थित पार्क प्लाजा निवासी ईश्वर निवास, सिओड़ा चाैक निवासी आकाश दीप सिंह तथा जीरकपुर के मधुबन होम निवासी मनदीप के रूप में हुई। पिछले तीन दिन से टीम के सदस्य आर्य स्कूल में एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसके चलते स्कूल की इमारत को सेशन कोर्ट के सेट में तब्दील किया हुआ था।

सोमवार पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। किसी ने अपने चेहरे पर मास्क नहीं पहना है। इसके चलते एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने उनके दो चालान काट दिए थे। इसके बाद मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सेट पर 150 के करीब लोग मौजूद हैं। जहां कर्फ्यू के दौरान शूटिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर की गई दबिश के दौरान चारों आरोपितों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

 

source link


Leave a Reply