Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing धोखेबाज ठग ट्रैवल एजेंट कनाडा में गिरफ्तार, पंजाब के 700 स्टूडेंट्स को जाली दस्तावेजों पर भेजा था विदेश
Cheater thug travel agent arrested in Canada, sent 700 students of Punjab abroad on forged documents

धोखेबाज ठग ट्रैवल एजेंट कनाडा में गिरफ्तार, पंजाब के 700 स्टूडेंट्स को जाली दस्तावेजों पर भेजा था विदेश

पंजाब : बड़ी खबर है कि कनाडा में जाली दस्तावेजों पर स्टडी वीजा लगवाकर भेजने वाले धोखेबाज ट्रैवल एजेंट की गिरफ्तारी हो गई है। मिली जानकी मुताबिक बृजेश मिश्रा को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है। कनाडा के एक समाचार पत्र ने खुलासा किया है कि बृजेश मिश्रा को कनाडा में घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है।

कनाडा बार्डर सिक्योरिटी एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि बृजेश मिश्रा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कनाडा में घुसने की कोशिश कर रहा था। जिसे कनाडा की इमिग्रेशन कंपनी ने पकड़ लिया। इसके बाद धोखेबाज एजेंट को बार्डर सिक्योरिटी एजेंसी के हवाले कर दिया गया।

कनाडा CBSA की क्षेत्रीय डायरेक्टर नीना पटेल ने कहा कि बृजेश मिश्रा पर जाली दस्तावेजों के आधार पर कनाडा में प्रवेश के साथ-साथ छात्रों के साथ की गई धोखाधड़ी का भी मामला पैसिफिक रिजनल इन्वेस्टिगेशन अनुभाग में दर्ज किया गया है। उन्होंने बृजेश मिश्रा को पकड़े जाने पर CBSA का आभार भी जताया और कहा कि जांच अभी जारी है लेकिन कनाडा के कानून को तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री मैक्रो मेंडिसिनो ने कहा कि हमारी सरकार फ्रॉड करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। उन्होंने कहा कि जिनके साथ धोखा हुआ उन्हें बचाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।


Leave a Reply