Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing तीन ग्रामीणों को हाथियों ने कुचला, इलाके में दहशत का माहौल

तीन ग्रामीणों को हाथियों ने कुचला, इलाके में दहशत का माहौल

नेशनल न्यूज़ : शहडोल जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के सनौसी और डोडा जंगल में सोमवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया । जंगल में पत्ती तोड़ने गए दो ग्रामीणों को जंगली हाथियों ने कुचलकर मार डाला। हादसे के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। वहीं, गांव में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सनौसी गांव के उमेश कोल अपनी पत्नी के साथ जंगल में पत्तियां तोड़ने गया था। उसी समय बांधवगढ़ की तरफ से दो जंगली हाथी वहां पहुंच गए। उमेश अचानक हाथियों के सामने आ गया। हाथियों ने उसे कुचलकर मार डाला। उमेश की पत्नी ने जान बचाने के लिए भागकर एक पेड़ पर चढ़ गई। उसने पेड़ से लोगों से मदद के लिए आवाज लगाई। गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हाथी संजय गांधी टाइगर रिजर्व की ओर निकल गए।

डिंडौरी जिले के सनौसी जंगल के पास एक और दर्दनाक हादसा हुआ है। सनौसी से करीब एक किलोमीटर दूर डोडा जंगल में एक महिला की जंगली हाथियों ने कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय महिला देवगनिया बैगा (पत्नी एतु) जंगल में पत्तियां तोड़ रही थी, तभी अचानक वहां हाथी आ पहुंचे और उन्होंने महिला को कुचल दिया।

तीसरी घटना बराछ जंगल में घटी है। घटना की पुष्टि करते हुए वन विभाग के एसडीओ रेशम सिंह धुर्वे ने बताया कि मोहनलाल पटेल (80) पत्ता तोड़ने गए थे, तभी हाथियों ने उन्हें कुचल दिया और वृद्ध की मौके पर मौत हो गई है। घटना के बाद से ही ग्रामीण काफी नाराज हैं, तो वही कुछ ग्रामीणों को डर है कि यह जंगली हाथी उन्हें और भी नुकसान ना पहुंचाए।


Leave a Reply