Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 26 लोगों की मौत, गांव में मातम
Big news: 26 people died in tractor-trolley accident in Kanpur, weeds in the village

बड़ी खबर : कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 26 लोगों की मौत, गांव में मातम

कानपुर : दिल दहलाने वाली खबर है कि कानपुर में शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई।इस भयानक हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई, इनमें 13 महिलाएं और 13 बच्चे हैं।

मिली जानकारी अनुसार ट्रेक्टर ट्राली पर 45 लोग सवार थे.  बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार तेज थी। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। पता चलते ही गांव से ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।सभी कोरथा गांव के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है इस दुखद हादसे में एक ही परिवार के 12 की लोगों की मौत भी हुई. मिली जानकारी अनुसार ट्रैक्टर ड्राइवर ने शराब पी थी और मना करने के बावजूद वह गाड़ी चला रहा था। इस हादसे में वह बच गया है और फरार है। घटना के बाद रविवार सुबह सीएम योगी घाटमपुर इलाके के कोरथा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने हादसे में मरने वालों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इसके अलावा सीएम योगी ने अस्पताल में घायलों से भी बातचीत की।

 


Leave a Reply