Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा – “मेरे बेटे को नहीं मिला इन्साफ”

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा – “मेरे बेटे को नहीं मिला इन्साफ”

पंजाब : दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की बरसी से पहले पिता बलकौर सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। बलकौर सिंह ने ऐलान किया है कि वह साल 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

पंजाब के मानसा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में मंगलवार को संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने भी शिरकत की और ऐलान किया कि वह अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि अब तक उनके बेटे को इंसाफ नहीं मिल पाया है।

बलकौर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘आज संविधान को बचाने की बड़ी जरूरत है, क्योंकि पंजाब और देशभर में दिनदहाड़े लोगों के कत्ल हो रहे हैं और उनके बेटे शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की भी दिनदहाड़े मानसा में हत्या कर दी गई थी। मगर, साजिशकर्ता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, इसलिए मैं अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए चुनाव लड़ूंगा।‘

पंजाब में लॉ ऑर्डर की बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘यहां कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है और पंजाब के मुख्यमंत्री इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। पंजाब सरकार ने मेरे बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है। हालांकि, कुछ शूटर्स को जरूर गिरफ्तार किया गया है।‘


Leave a Reply