Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा तारीखों की घोषणा
Punjab School Education Board declared results of class 8 and 12, Ekampreet of Ludhiana topped class 12

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा तारीखों की घोषणा

चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं, 12वीं वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2023 की तारीख की घोषणा कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार बोर्ड जल्द ही पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की पूरी डेट शीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac पर जारी करेगा। वहीँ साथ ही पंजाब बोर्ड ने कक्षा पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षाओं की तारीखों की भी घोषणा की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्षिक परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2023 में आयोजित की जानी हैं। कक्षा पांचवीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से 24 फरवरी 2023 तक, कक्षा आठवीं की परीक्षाएं 20 फरवरी, 2023 से 06 मार्च, 2023 तक होनी हैं। वहीं, दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 21 मार्च, 2023 से 18 अप्रैल, 2023 तक जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी, 2023 से 13 अप्रैल, 2023 तक होगी।


Leave a Reply