कपूरथला : मानयोग हरकमलप्रीत सिंह खख SSP कपूरथला के दिशा निर्देश तहत डीएसपी सब डिवीजन कपूरथला सुरिंदर सिंह की निगरानी में थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर गौरव धीर ने पुलिस टीम के साथ सर्कुलर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। मुखबर ख़ास की तरफ से इंस्पेक्टर गौरव धीर को गुप्त सूचना मिली कि रमणीक चौक के पास कपूरथला गेस्ट हाऊस का मालिक विजय कुमार अपने गेस्ट हाऊस में देह व्यापार का धंधा चलाता है।
और वह गेस्ट हाऊस में बने कमरों में लड़कियों और महिलाओं को बुला कर उनसे देह व्यापार का धंधा करवाता है। अगर यदि उसके गेस्ट हाऊस में छापामारी की जाए तो बड़ी संख्या में इस धंधे में संलिप्त पुरुषों व महिलाओं को वहां से पकड़ा जा सकता है।
इंस्पेक्टर गौरव धीर मुख अफसर थाना सिटी कपूरथला ने पुलिस पार्टी समेत गेस्ट हाऊस में छापामारी की तो वहां गेस्ट हाऊस में लड़के लड़कियों को गिरफ्तार किया। वहां गेस्ट हाऊस के मालिक विजय कुमार के साथ पांच महिलाएं व चार अन्य आपत्तिजनक स्थिती में मिले , जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।