Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बॉडीबिल्डर वरिंदर घुमन की याद में बना नया पार्क, बच्चों ने किया उद्घाटन

जालंधर में बॉडीबिल्डर वरिंदर घुमन की याद में बना नया पार्क, बच्चों ने किया उद्घाटन

जालंधर : फिटनेस और खेल संस्कृति को नई दिशा देने के उद्देश्य से जालंधर में डीसी एवं पुलिस कमिश्नर निवास पार्क में नवनिर्मित वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पार्क का नाम विश्व प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन के नाम पर रखा गया।

इस अवसर पर मेयर वनीत धीर और वरिंदर सिंह घुमन के तीनों बच्चे राजा गुरतेज वीर सिंह, भगवंत सिंह घुमन और सुखमन घुमन विशेष रूप से उपस्थित रहे। वरिंदर सिंह घुमन के बच्चों ने अपने हाथों से पार्क का उद्घाटन किया और इसे वरिंदर सिंह घुमन जैसे महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देने वाला प्रेरणादायक कदम बताया।

नितिन कोहली ने कहा कि अब यह पार्क “वरिंदर सिंह घुमन पार्क” के नाम से जाना जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके समर्पण और अनुशासन से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने बताया कि घुमन की असमय मृत्यु ने पूरे देश को झकझोर दिया था, और इस नामकरण से उनका नाम और योगदान हमेशा लोगों की यादों में जीवित रहेगा।

आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का लक्ष्य जालंधर को “स्मार्ट, सेफ और फिट सिटी” बनाना है। आने वाले समय में कई अन्य इलाकों में भी ओपन जिम, रनिंग ट्रैक और बच्चों के खेल क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि शहर में विकास कार्यों के साथ-साथ खेल और फिटनेस को लेकर गंभीरता से काम किया जा रहा है। उनका उद्देश्य है कि जालंधर न सिर्फ औद्योगिक या शैक्षणिक केंद्र के रूप में बल्कि एक स्वस्थ, खुशहाल और सक्रिय शहर के रूप में पहचाना जाए। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी पहलें नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामुदायिक एकता को भी मजबूत करती हैं।

स्थानीय निवासियों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि जालंधर में इस तरह के फिटनेस ज़ोन और खेल सुविधाएं युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। कई नागरिकों ने कहा कि वरिंदर सिंह घुमन जैसे व्यक्तित्व को समर्पित यह पार्क आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वरिंदर सिंह घुमन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।


Leave a Reply