Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के संविधान चौक flyover पर दरार आने के बाद One-Way ट्रैफिक शुरू, निगम कमिश्नर ने किया मुआयना
One-way traffic started after Jalandhar's samvidhan chowk flyover cracked

जालंधर के संविधान चौक flyover पर दरार आने के बाद One-Way ट्रैफिक शुरू, निगम कमिश्नर ने किया मुआयना

जालंधर ( अनुराग ): जालंधर शहर के संविधान चौक (बीएमसी चौक) फ्लाई ओवर में आई दरार की जांच के लिए बुधवार को नगर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा ने मौके का मुआयना किया। कमिश्नर ने नगर निगम के बीएंडआर डिपार्टमेंट से इस पर रिपोर्ट मांगी है। यह फ्लाईओवर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने ही करीब 9 साल पहले 20 करोड़ की लागत से बनाया था। शर्मा काफी देर तक नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की इंजीनियरों की टीम के साथ मौके पर ही मौजूद रहे। फ्लाईओवर के धंसने और लंबी दरार पड़ने के कारणों पर चर्चा की जा रही है।

संविधान चौक की फ्लाईओवर रोड काफी समय से एक तरफ से धंस रही थी लेकिन पिछले तीन-चार दिन में यह दरार काफी बढ़ गई और मंगलवार देर शाम को खतरनाक स्तर तक दरार बढ़ने से फ्लाईओवर पर ट्रैफिक रोक दिया गया था।हालांकि बुधवार सुबह ट्रैफिक पुलिस ने एपीजे कॉलेज की तरफ से फ्लाईओवर चढ़ने वाले रास्ते को खोल दिया है लेकिन किंग्स होटल की तरफ से ट्रैफिक को अभी भी बंद किया हुआ है। हैरानी की बात यह है कि अभी फ्लाईओवर काे बने कुछ ही साल हुए हैं। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगना शुरू हाे गए हैं।

 

source link


Leave a Reply