Latest news
हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के गोपाल नगर गोलीकांड में शिरडी पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुनित सोनी उर्फ पिंप्पू गिरफ्तार
Punjab Police got a big success with the help of Shirdi Police in Gopal Nagar shooting incident of Jalandhar, Punit Soni alias Pimppu arrested

जालंधर के गोपाल नगर गोलीकांड में शिरडी पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुनित सोनी उर्फ पिंप्पू गिरफ्तार

जालंधर : गोपाल नगर गोली कांड में अकाली नेता के बेटे पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी पुनित सोनी उर्फ पिंप्पू पिछले दो महीनों से पुलिस से लुका-छिपी खेल रहा था और हिमाचल मकलोड़गंज में पुलिस की रेड दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने वाला पिंप्पू आखिरकार महाराष्ट्र की शिरडी पुलिस ने किया गिरफ्तार। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुनित सोनी उर्फ पिंप्पू पिछले 20-25 दिनों से शिरडी में छिपा हुआ था।

आरोपी पिंप्पू ने पहले दो सप्ताह अलग-अलग होटलों में बिताए। जब उसे लगा कि वह पुलिस की पकड़ से बहुत दूर है तब उसने एक अलग होटल में दस दिन का एडवांस देकर कमरा बुक करवाया। दस दिन बीत जाने के बाद जब होटल द्वारा बकाया राशि की मांग की तो आरोपी पिंप्पू ने कहा कि वह पैसे मंगवाकर बकाया राशि अदा करेगा और उसने कहा कि वह अभी कुछ दिन और यहां रुकेगा। उसके इस जवाब पर होटल मैनेजर को आरोपी पिंप्पू पर शक हुआ और उसने अपने क्षेत्रीय पुलिस थाने को सूचित किया। जब शिरडी पुलिस द्वारा आरोपी पिंप्पू की शिनाख्त की और शिरडी पुलिस ने पंजाब पुलिस से राबता किया तो उन्हें पता चला कि वह पंजाब के जालंधर से बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार है।

ADCP क्राइम गुरबाज सिंह ने जालंधर से स्पैशल टीम शिरडी भेजी। जब न्यूज़ 24 पंजाब के संवाददाता ने शिरडी पुलिस से राबता किया तो पुलिस कोन्सेटबल ज़िरेकर ने पुष्टी करते हुए कहा कि वह आरोपी हमारी गिरफ्त में ही हैं और पंजाब पुलिस की टीम पहुंच गई है। एक-आद दिन में जालंधर पुलिस की टीम आरोपी पिंप्पू को जालंधर लेकर आएगी। और आरोपी पिंप्पू से जांच दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है। आरोपी पिंप्पू के ज़रिए फरार अमन सेठी उर्फ बादशाह और अमृतपाल सिंह उर्फ मिर्ज़ा को पुलिस जल्द ही कर सकती हैं गिरफ्तार।

 


Leave a Reply