Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली-NCR के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मची अफरा तफरी
More than 100 schools in Delhi-NCR received threat to bomb, created chaos

दिल्ली-NCR के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मची अफरा तफरी

नेशनल न्यूज़ : दिल्ली और नोएडा के 100 से ज्यादा स्कूलों में आज सुबह बम की खबर मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गयी . इसके तुरंत बाद दमकल को कॉल किया गया जहां से मौके पर दमकल की गाड़ियां, दिल्ली पुलिस और एंटी बम स्क्वाड के लोग पहुंचे. सभी स्कूलों की तलाशी ली गई. लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल के बच्चों को घर वापस भेजा गया. वहीँ गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस ने इसे फर्जी कॉल बताया.

वहीँ गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं. वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले. दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की. कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला. ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं. हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें.

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर को मिलाकर लगभग 100 स्कूलों में धमकी भरे ईमेल भेजे गए. सभी जगह सेम ईमेल भेजा गया. पहली सूचना दिल्ली के द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल से सामने आई है जहां पर बम की खबर मिली. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्चों को घर वापस भेज दिया. वहीं सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर बम स्क्वॉड पहुंचा है. पूरे स्कूल की तलाशी ली जा रही है. वहीं दूसरा मामला पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल का है. यहां से भी बच्चों को वापस भेजा गया है.दिल्ली के बाद नोएडा डीपीएस में भी बम की धमकी मिली है जिसके बाद सभी डीपीएस स्कूलों की छुट्टी कराई गई है.


Leave a Reply