Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख जत्थों को पाकिस्तान जाने की मिली अनुमति

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख जत्थों को पाकिस्तान जाने की मिली अनुमति

नेशनल न्यूज़ : भारत सरकार ने सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की जयंती, प्रकाश पर्व के मौके पर सिख श्रद्धालुओं (जत्थों) को पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है। ये तीर्थयात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच 1974 में हुए धार्मिक यात्रा समझौते के तहत की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, सिर्फ कुछ चुनिंदा जत्थों को ही जाने की मंजूरी दी गई है। राज्य सरकार पहले श्रद्धालुओं के जत्थे की सिफारिश विदेश मंत्रालय (MEA) को भेजेगी। इसके बाद विदेश मंत्रालय की जानकारी के आधार पर गृह मंत्रालय (MHA) अंतिम मंजूरी देगा। गौरतलब है कि नवंबर 2025 में होने वाले प्रकाश पर्व के लिए भारत सरकार ने पहले सुरक्षा कारणों और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते तीर्थयात्रा पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब कुछ जत्थों को अनुमति दी गई है।

सिख श्रद्धालु अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे और ननकाना साहिब (गुरु नानक देव जी की जन्मस्थली) करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब जैसे पवित्र गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे। इस पूरी यात्रा की व्यवस्था भारत की तरफ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) पाकिस्तान की तरफ से इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) के बीच समन्वय से की जा रही है।

बता दें कि साल 2019 में खुला करतारपुर कॉरिडोर भारत से पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक वीज़ा-फ्री यात्रा का रास्ता देता है। हालांकि, बड़ी संख्या में तीर्थयात्री अब भी पारंपरिक वीज़ा प्रक्रिया और जत्था व्यवस्था के जरिए ही यात्रा करते हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों सरकारें इस यात्रा के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मिलकर काम कर रही हैं, ताकि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।


Leave a Reply