Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM भगवंत मान को विधायक रमन अरोड़ा ने मकर संक्रांति व लोहड़ी की बधाई दी
MLA Raman Arora congratulated CM Bhagwant Mann on Makar Sankranti and Lohri

CM भगवंत मान को विधायक रमन अरोड़ा ने मकर संक्रांति व लोहड़ी की बधाई दी

केंद्रीय विधानसभा जालंधर सैंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने अपनी पत्नी गीता अरोड़ा के साथ मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान व उनकी धर्मपत्नी को चंडीगढ़ स्थित उनके निवास स्थान पहुँच कर मकर संक्रांति व लोहड़ी की बधाई दी। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि यह त्यौहार लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोहड़ी का यह त्यौहार सभी बुराइयों को समाप्त कर लोगों के जीवन में प्रसन्नता एवं बेहतर स्वास्थ्य लेकर आएगा।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा जनकल्याण में शुरु की गई योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। सभी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे इसे भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार राजनीति सामाजिक सुखद बदलाव एवं जनता की खुशहाली की दिशा में पूरी तरह केन्द्रित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान की देख-रेख में पंजाब विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और जल्द ही पंजाब विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा नजर आएगा।


Leave a Reply