Latest news
30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : जालंधर में बुक डिपो को फूंकने गए बदमाश खुद जिंदा जले , पुलिस जांच में जुटी
Big news: The miscreants who went to burn the book depot in Jalandhar burnt themselves alive, the police engaged in the investigation

बड़ी खबर : जालंधर में बुक डिपो को फूंकने गए बदमाश खुद जिंदा जले , पुलिस जांच में जुटी

जालंधर /आदमपुर : जालंधर के आदमपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि आदमपुर में बुक डिपो को आग लगाने गए 3 बदमाश खुद ही आग की चपेट में आ गए ।

इससे एक बदमाश की जिंदा जलकर मौत हो गई, और दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। वहीँ उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार मरने वाला युवक प्रदीप कुमार उर्फ पैटी पुत्र करमचंद निवासी बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है जबकि झुलसा आरोपी जतिंदर सिंह पुत्र सीता सिंह निवासी बस्ती पीरदाद का रहने वाला है। वहीँ घटना से फरार हुए आरोपी की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

वहीँ आदमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा झुलसे बदमाश से पुलिस आग लगाने की वजह के बारे में पूछताछ कर रही है। बता दे कि यह घटना मंगलवार आधी रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार आदमपुर में कृष्णा बुक डिपो को आग लगाने के लिए 3 बदमाश जालंधर से पहुंचे। यहाँ उन्होंने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जबकि बाहर भागने से पहले ही आग भड़क गई और तीनों बदमाश आग की चपेट में आ गए। वहीँ उनका एक साथी यहाँ से भाग निकला। इस घटना में एक बदमाश की जलने से मौत हो गयी और एक बुरी तरह से झुलस गया। सूत्रों की जानकारी के अनुसार इस घटना को बिल्डिंग मालिक से रंजिश बताया जा रहा है। हालाँकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


Leave a Reply