Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में GST विभाग ने छापेमारी कर टैक्स चोरी करने वाले 4 व्यापारी किये गिरफ्तार
GST department raided Jalandhar and arrested 4 tax evasion traders

जालंधर में GST विभाग ने छापेमारी कर टैक्स चोरी करने वाले 4 व्यापारी किये गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर में GST विभाग ने छापामारी कर टैक्स चोरी करने वाले 4 व्यापारी गिरफ्तार किये है। इन्होने फर्जी फर्में बनाकर सरकार के खजाने को टैक्स के रूप में 48 करोड़ का चूना लगाया है। जिन व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें पंकज कुमार उर्फ पंकज आनंद, रविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह औैर अमृतपाल सिंह को शामिल हैं। स्टेट GST ने स्थानीय पुलिस की मदद से इन्हें गिरफ्तार किया है।

जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी फर्जी फर्में बनाकर टोपी घुमा रहे थे। फर्मों में इनपुट जीरो था और बाहर-बाहर से ही कंपनियों के नाम पर परचेसिंग दिखाकर जीएसटी डकार रहे थे। उन्होंने बताया कि चारों मुलजि़म जालंधर के रहने वाले हैं। इन्हें मैजिस्ट्रेट के सामने पेश करके अब न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।


Leave a Reply