जालंधर (अनुराग ) : हर वर्ष की तरह इस बार भी नव वर्ष के उपलक्ष्य पर करतार बस सर्विस के कार्यलय में वार्षिक श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के पाठ का भोग डाला गया जिसमे पंजाब के महशूर रागियो ने अपने शब्दों से संगतो को निहाल किया।
इस सामरोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व् पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी और नार्थ हल्के के विधायक जूनियर अवतार हैनरी ने पुरे परिवार सहित गुरु के चरणों में हाजिरी लगाई।
हैनरी ने नव वर्ष 2022 के लिए पंजाब वासियो को बधाई दी .इस सामरोह में हैनरी की धर्मपत्नी श्रीमती हरिंदर कोर,हरसिरत कोर,जोरावर सिंह,राजिंदर कोर,रेहमत संगेड़ा,रमित दत्ता, सुमित बेरी सहित ब्लाक प्रधान ,पार्षद ,पूर्व पार्षद, कार्यकर्ताओ और करतार बस सर्विस के समूह कर्मचारी मौजूद थे।