Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing भारत सरकार ने 14 मैसेजिंग एप्स को किया बैन , आतंकियों द्वारा किये जा रहे थे इस्तेमाल
Government of India banned 14 messaging apps, were being used by terrorists

भारत सरकार ने 14 मैसेजिंग एप्स को किया बैन , आतंकियों द्वारा किये जा रहे थे इस्तेमाल

नई दिल्ली : खबर है कि भारत सरकार ने आतंकियों द्वारा भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 14 मोबाइल एप्स को बैन कर दिया है। बता दे सरकार ने जिन 14 मोबाइल एप को बैन किया है, वे सभी मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप्स हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार इन एप्स का इस्तेमाल पाकिस्तानी आतंकी जम्मू-कश्मीर में अपने आतंक को अंजाम देने में कर रहे थे।

इन एप्स पर लगा बैन

Crypviser
Enigma
Safeswiss
Wickrme
Mediafire
Briar
BChat
Nandbox
Conion
IMO
Element
Second line
Zangi
Threema

इनमें से सबसे पोपुलर एप IMO है। इसका इस्तेमाल लंबे समय से भारतीय यूजर्स भी कर रहे हैं। आप में से कई लोगों को पता ही होगा कि जब व्हाट्सएप का वीडियो कॉल इतना एडवांस नहीं हुआ था, तब से पूरा देश IMO एप का इस्तेमाल कर रहा है। IMO में भी व्हाट्सएप की तरह स्टीकर्स और कॉलिंग की सुविधा है।

आपको बता दे आमतौर पर साइबर चोर और आतंकी ऐसे एप्स का इस्तेमाल करते हैं जो कम लोकप्रिय होते हैं। ऐसे में इन एप्स के बारे में सरकार को जल्दी जानकारी नहीं मिल पाती। इसके अलावा आतंकी डार्क नेट के जरिए भी चैटिंग करते हैं। ऐसे में उन्हें ट्रैक करना काफी मुश्किल होता है।


Leave a Reply