Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : दिल्ली में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर नाबालिग लड़की की खौफनाक हत्या
Big news: Horrific murder of a minor girl by stabbing her with a knife in Delhi

बड़ी खबर : दिल्ली में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर नाबालिग लड़की की खौफनाक हत्या

नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या हुई है। जिसका एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके का यह मामला बताया जा रहा है , जहां साहिल नाम के आरोपी ने एक लड़की पर चाकु से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। साहिल लगातार चाकुओं से हमला करके मौके से फरार हो गया जिसके बाद घायल लड़की को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी के बीच रिलेशन थे , लेकिन रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया था और ऐसे में गुस्से में तिलमिलाए साहिल ने उसे गली में रोका और उस पर चाकू और पत्थर से मारना शुरू कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई और मृतक के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। आरोपित साहिल मौके से फरार हो गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।


Leave a Reply