Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब : पूजा सामग्री प्रवाहित करने गए पिता-पुत्र नदी में बहे, पांव फिसलने से हुआ हादसा

पंजाब : पूजा सामग्री प्रवाहित करने गए पिता-पुत्र नदी में बहे, पांव फिसलने से हुआ हादसा

पठानकोट : खबर है कि पंजाब के पठानकोट में पूजा सामग्री विसर्जित करने गए पिता-पुत्र नदी में डूब गए। मिली जानकारी अनुसार गोताखोरों ने नदी में से पिता का शव बरामद कर लिया है, जबकि 12 वर्षीय बेटे की तलाश की जा रही है। आशंका है कि पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया। बसंत कॉलोनी निवासी विनय महाजन अपने 12 वर्षीय बेटे औजस महाजन के साथ पठानकोट की चक्की दरिया (नदी) में पूजा सामग्री विसर्जित करने गए थे।

अनुमान है कि दोनों में से एक पैर फिसलने से पानी में डूब गया और एक को डूबता देख दूसरा भी उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। इससे दोनों पानी में डूब गए। जब ​​परिजनों ने देखा कि दोनों शाम तक वापस नहीं आए तो मोहल्ले के लोगों के साथ चक्की पुल पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी।


Leave a Reply