Skip to content

पंजाब में 600 यूनिट बिजली फ्री लेने के चक्कर में लोड कम करवाने में लगे लोग, नए मीटर के आवेदनों की भी लगी भरमार

In Punjab, people engaged in reducing the load in order to get 600 units of electricity free, applications for new meters were also flooded.
In Punjab, people engaged in reducing the load in order to get 600 units of electricity free, applications for new meters were also flooded.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] बठिंडा/पठानकोट : पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की नई फ्री बिजली योजना का लाभ लेने के चक्कर में राज्‍य के लोग अपने बिजली कनेक्‍शन का लाेड कम कराने में जुट गए हैं। वहीँ अब एक जुलाई से प्रदेश में हर घर को 600 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा के बाद नए मीटर के लिए मारामारी भी शुरू हो गई है । आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने 600 यूनिट बिजली फ्री के लिए बिजली कनेक्‍शन के लोड़ की शर्त लगाई है। देखने में आ रहा है कि मुफ्त बिजली का लाभ लेने के लिए लोग ग्राउंड फ्लोर व पहली मंजिल के लिए अलग-अलग मीटर के लिए आवेदन दे रहे हैं। इसके अलावा लोड कम करवाने के लिए भी भारी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। हालात यह है कि अब तीन से चार किलोवाट वाले उपभोक्ता भी एक या दो किलोवाट के नए मीटर के लिए पावरकाम दफ्तर पहुंचे रहे हैं। बता दे कि पठानकोट में नए मीटर के लिए सबसे ज्यादा 2000 आवेदन मिले हैं। वहीँ बठिंडा में भी रोज करीब 120 आवेदन आ रहे हैं। यही हाल दूसरे जिलों का है, जहां नए मीटर के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। [metaslider id=711]