Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing कंगना रनौत ने कहा, ‘मैं बीफ या किसी भी प्रकार का रेड मीट नहीं खाती’ मुझे हिंदू होने पर गर्व है’
Kangana Ranaut said, 'I don't eat beef or any kind of red meat' I am proud to be a Hindu.

कंगना रनौत ने कहा, ‘मैं बीफ या किसी भी प्रकार का रेड मीट नहीं खाती’ मुझे हिंदू होने पर गर्व है’

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने सभी अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वह बीफ नहीं खाती हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं बीफ या किसी भी प्रकार का रेड मीट नहीं खाती हूं। मेरे बारे में पूरी तरह से बेबुनियादी अफवाह फैलाई जा रही हैं।

एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं पिछले कई वर्षों से योगिक और आयुर्वेदिक जीवन की वकालत कर रही हूं और अब मेरी छवि खराब करने की रणनीति बनाई जा रही है, वो बिल्कुल भी काम नहीं आने वाली। मेरे लोग मुझे जानते हैं, वो इस बात को जानते हैं कि मुझे हमेशा से ही हिंदू होने पर गर्व रहा है और मेरे लोगों को कोई भी गुमराह नहीं कर सकता है, जय श्री राम।‘

बता दें, इससे पहले महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार पर बीजेपी ने निशाना साधा था। दरअसल, महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष ने अपने बयान में कंगना रनौत पर बीफ खाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कंगना को बीफ खाना पसंद है और अब बीजेपी ने उन्हें मंडी क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है।


Leave a Reply