Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing कांग्रेस की बरनाला में बड़ी रैली, मंच पर पहुंचे खड़गे और राहुल गांधी

कांग्रेस की बरनाला में बड़ी रैली, मंच पर पहुंचे खड़गे और राहुल गांधी

पंजाब : आज कांग्रेस की बरनाला में बड़ी रैली हुई। अनाज मंडी में मनरेगा मजदूर किसान बचाओ महा रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, डॉ. राजकुमार वेरका, बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खैरा, बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, डॉक्टर धर्मवीर गांधी, गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री व कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत सिंह समेत कई सीनियर लीडर माैजूद रहे।

राहुल की रैली के लिए सियासी रणनीति के तहत मालवा क्षेत्र को चुना गया है। बरनाला मालवा का केंद्र है। कांग्रेस मालवा से अपना सूखा खत्म करना चाहती है। इसलिए राहुल गांधी यही से चुनाव हुंकार भरने आए हैं। राहुल ने मनरेगा के संशोधन बिल और अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील पर केंद्र सरकार को घेरते हुए मजदूरों और किसानों को साधा

वहीँ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बरनाला में रैली कर पंजाब कांग्रेस को एकता का पाठ पढ़ाया। नेताओं को हिदायत देते हुए राहुल ने कहा कि टीम प्लेयर बनो नहीं तो रिजर्व में बिठा दिए जाओगे। उन्होंने स्पष्ट ताैर पर कहा कि काम टीमवर्क से होता है। एक प्लेयर मैच नहीं जितवा सकता। कोई भी लीडर पार्टी से बड़ा नहीं है। हमारे वर्कर हमारी शक्ति हैं।


Leave a Reply