Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing इंडिगो फ्लाइट संकट पर BJP पर भड़के राहुल गांधी

इंडिगो फ्लाइट संकट पर BJP पर भड़के राहुल गांधी

नेशनल न्यूज़ : इंडिगो फ्लाइट संकट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का गुस्सा फूटा है। राहुल ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “इंडिगो का यह संकट दरअसल इस सरकार के एकाधिकार मॉडल की भारी कीमत है। एक बार फिर आम यात्री को देरी, कैंसिलेशन और बेबसी की मार झेलनी पड़ रही है।” राहुल गांधी ने यह भी मांग की कि भारत को हर क्षेत्र में स्वस्थ और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता है, न कि “मैच-फिक्सिंग” वाला क्रोनी एकाधिकार।

संकट की वजह क्या है?

इंडिगो ने गुरुवार को 550 से अधिक और शुक्रवार को लगभग 400 उड़ानें रद्द कर दीं। इससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएँ प्रभावित हुई हैं। कंपनी ने DGCA को बताया है कि नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के दूसरे चरण को लागू करने में उनकी प्लानिंग और कैलकुलेशन में बड़ी चूक हो गई। इस गलती के कारण पायलटों की उपलब्धता अचानक कम हो गई।


Leave a Reply