Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing BSNL ने लॉन्च किया धमाकेदार रिचार्ज प्लान, Airtel, Vi और Jio को मिलेगी टक्कर
BSNL launches Steamed Recharge Plan, Airtel, Vi and Jio to compete

BSNL ने लॉन्च किया धमाकेदार रिचार्ज प्लान, Airtel, Vi और Jio को मिलेगी टक्कर

नई दिल्ली ( संदीप ): सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार प्लान पेश किया है। जो कि बेनिफिट्स के मामले अपनी प्रतियोगी कंपनियों के प्लान्स को कड़ी टक्कर देगी। Airtel, Vi और Jio के रिचार्ज प्लान की तुलना में BSNL ने आधी कीमत में प्लान पेश किया है। जिसमें यूजर्स को वो सभी बेनिफिट्स मिलेंगे जिनके लिए यूजर्स को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इस प्लान में डेली डाटा से लेकर अनलिमिटेड कॉलिंग तक कई सुविधा मौजूद हैं।

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए जिस नए प्लान को लॉन्च किया है ​उसकी कीमत 249 रुपये है। इस कीमत में आपको वो सभी बेनिफिट्स मिलने वाले है जो कि अन्य टेलीकॉम कंपनियों के 400 से अधिक रुपये वाले प्लान में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। BSNL द्वारा पेश किए गए 249 रुपये वाले प्लान में आपको डेली 2GB डाटा की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों तक है यानि आप 60 दिनों तक डेली 2GB डाटा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। आपको डेली 100 एसएमएस बिल्कुल फ्री मिलेंगे।

चुनिंदा यूजर्स ही उठा सकते हैं इसका लाभ

BSNL के 249 रुपये वाले इस प्लान की बात करें तो इसका लाभ केवल चुनिंदा यूजर्स ही उठा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस प्लान का केवल नए ग्राहकों को ही मिलेगा। इसका मतलब है कि आप कंपनी के नए ग्राहक हैं तो इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान की जानकारी आपको अपनी नजदीकी रिटेलर्स के पास आसानी से मिल जाएगी। ध्यान रखें कि इस प्लान का लाभ केवल 31 मार्च तक ही उठा सकते हैं।

 

source link


Leave a Reply