Latest news
इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला: बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, खैनी पर लगाया प्रतिबंध पंजाब में हुआ वड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 26 बड़े अफसरों का ट्रांसफर, 4 जिलों के बदले DC पंजाब में तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन युवतियों को मारी टक्कर, अमेजन कंपनी की महिला कर्मी की मौत पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ शुरू किया ‘ऑपरेशन परिहार’ जालंधर : चाइनीज डोर की चपेट में आने से 9 साल के बच्चे का कटा गला जालंधर में दर्दनाक हादसा : घर में आग लगने से विधायक की 28 साल की भतीजी की जलने से मौत नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए बीजेपी के नए अध्यक्ष लुधियाना में 50 तोले सोने के गहने लेकर नौकरानी फरार पंजाब में फुटबॉल मैच के दौरान 14 साल के खिलाड़ी की अचानक हुई मौत फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकराकर हुई हादसाग्रस्त , 5 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing अगर आपने पता करना है कि आपके घर के आसपास कहां है आधार सेवा केंद्र, तो ये आसान तरीका अपनाकर जानकारी हासिल करें
There is no wrong use of your Aadhaar Card, you can check this while sitting at home

अगर आपने पता करना है कि आपके घर के आसपास कहां है आधार सेवा केंद्र, तो ये आसान तरीका अपनाकर जानकारी हासिल करें

नई दिल्ली (सनी ): आधार से जुड़ी कुछ सेवाएं केवल आधार सेवा केंद्रों पर उपलब्ध होती हैं। मिसाल के तौर पर अगर आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा। इसके अलावा अगर आपको अपने एड्रेस, जन्मतिथि व किसी भी अन्य तरह की जानकारी को ऑनलाइन अपडेट कराने में दिक्कत पेश आ रही है तो आप निकटतम आधार सेवा केंद्र पर जाकर इस तरह के विवरण अपडेट करा सकते हैं। हालांकि, आपके घर के आसपास कौन-सा आधार सेवा केंद्र है, इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप कई माध्यमों का सहारा ले सकते हैं।

निकटतम आधार सेवा केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं। UIDAI की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है, ”आप अपने मोबाइल नंबर या लैंडलाइन नंबर से 1947 पर फोन कर निकटतम आधार केंद्र का पता लगा सकते हैं। आप अपने इलाके के अधिकृत केंद्र का पता जान सकते हैं। आप mAadhaar App के जरिए भी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।”

आप आधार कार्ड जारी करने वाले संगठन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट के जरिए निकटतम एनरॉलमेंट सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको https://uidai.gov.in/ पर लॉग ऑन करना होगा।

 

source link


Leave a Reply