Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब की भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, 184 VIP की सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षाकर्मी लिए वापस
There will be recruitment on 26454 posts in Punjab, Punjab cabinet took five big decisions

पंजाब की भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, 184 VIP की सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षाकर्मी लिए वापस

चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार का एक और बड़ा फैसला सामने आया है। आपको बता दे कि पंजाब पुलिस ने 184 के करीब पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दे कि इन VIP की सुरक्षा में 300 से ज्यादा कर्मचारी तैनात थे।

आपको बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ये दूसरी बार सुरक्षा कर्मचारियों को वापस लेने की सूची जारी की गई है। वहीँ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की परिवार की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों, पूर्व आइपीएस अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को भी वापस बुला लिया गया है।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटपुर, पूर्व सांसद राजीव शुक्ला, पूर्व सांसद संतोष चौधरी, पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, जनमेजा सिंह सेखो, बीबी जगीर कौर, मदन मोहन मित्तल, गुलजार सिंह राणिके, साेहन सिंह ठंडल, तोता सिंह की सुरक्षा वापस ले ली गई है।

वहीँ कई पूर्व चेयरमैनों की सुरक्षा में तैनात सिक्याेरिटी को भी वापस ले लिया गया है। आपको बता दे कि बीते मार्च माह में भी 400 से ज्यादा अलग-अलग बटालियनों व कमांडो फोर्सेस के कर्मचारी जो वीआइपीज की सुरक्षा में लगे थे उन्हें वापस लिया गया था।

 


Leave a Reply