मोगा : पंजाब में मोगा के गाँव लोहगढ़ से, जहां एक रिक्शा चालक बजुर्ग ने बैसाखी बम्पर की लॉटरी डाली और उसे ढाई करोड़ की लॉटरी निकली है। रिक्शा चालक बजुर्ग का नाम देव सिंह है जो पिछले 40 सालों से रिक्शा चला कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था।देव सिंह ने बताया कि उसके 4 बेटे व एक बेटी है। वह अपने घर का गुजारा रिक्शा चलाकर करता है। भगवान ने उस पर मेहर की है और उसे इतनी बडी खुशी दी है। देव सिंघ ने बताया कि वह इन पैसों का अपने बच्चों के लिए बढ़िया घर बनाकर देगा और जिंदगी आराम से बिताएगा।