Latest news
हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में काले जादू से टोना करने के शक में हुआ खूनी खेल, मचा हड़कंप
nangal-man-murdered-a-shopkeeper-in-suspected-of-witchcraft-in-bhanam-village

पंजाब में काले जादू से टोना करने के शक में हुआ खूनी खेल, मचा हड़कंप

नंगल : गांव भनाम में हार्डवेयर की दुकान करने वाले दुकानदार का सोमवार को तेजधार हथियारों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित को मात्र 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार मुतक बलदेव सिंह की भनाम में एक दुकान है। जहां वह करियाना, सरिया, सीमेंट व हार्डवेयर आदि का काम करता था। आरोपित रविंद्र सिंह भी भनाम में ही काम करता है। आरोपित को शक था कि मृतक बलदेव सिंह उस पर काले जादू से टोना कर सकता है।

इस बात की रंजिश दिल में रखकर ही उसने 22 मार्च को तेजधार हथियार से बलदेव सिंह की छाती पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। बलदेव सिंह को सिविल अस्पताल नंगल में उपचार के लिए लाया गया, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीमें बनाईं।इसके बाद जांच के लिए बनाई गई पुलिस टीम ने 12 घंटे के अंदर ही आरोपित रविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात के लिए प्रयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।

 

source link


Leave a Reply