Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भगवंत मान सरकार हुई सख्त , नए दिशा निर्देश जारी
Bhagwant Mann government has been strict against the arbitrariness of private schools in Punjab, new guidelines issued

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भगवंत मान सरकार हुई सख्त , नए दिशा निर्देश जारी

चंडीगढ़ : आपको बता दे कि पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त हो गई है। वहीँ अब सरकार की गाइडलाइन न मानने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। वहीँ पंजाब सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन न करने वाले निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने को भी कहा है।

पंजाब के CM भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य के शिक्षा विभाग ने आज निजी स्कूलों को आदेश जारी किये है कि वह कस्बों में कम से कम तीन और शहरों में कम से कम 20 किताबों/वर्दी वाली दुकानों की सूची तुरंत जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) के साथ साझा करें। बता दे कि इस कदम का उद्देश्य अभिभावकों को उनके घरों के आस-पास के मुताबिक किसी भी निर्धारित दुकान से किताबें खरीदने की छूट देना है।

CM भगवंत मान ने कहा कि निजी स्कूल अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से वर्दी और पुस्तकों को खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। इसके अलावा वर्दी के रंग, डिजाइन को कम से कम अगले दो वर्षों तक नहीं बदला जाएगा।

वहीँ शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि स्कूलों की किसी भी तरह की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नए नियमों को सख्ती से लागू करवाएं। पंजाब के निजी स्कूलों के खिलाफ फीस, किताबों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है।

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निजी स्कूलों को फीसें न बढ़ाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कई स्कूलों की ओर से फीसों को बढ़ाया जा रहा है। वहीँ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फीसों को लेकर जिन स्कूलों ने निर्देशों का पालन नहीं किया है उन पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 


Leave a Reply