Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing विजिलेंस ने रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार
Vigilance arrested ASI taking bribe

विजिलेंस ने रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

अमृतसर, 28 अक्तूबर  : पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने एएसआई को रिश्वत लेेते काबू किया है। विजिलेंस की टीम एएसआई को 4 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। एएसआई नरिंदर सिंह वेरका स्थित पीएसपीसीएल के बिजली चोरी विरोधी थाने में तैनात था। नरिंदर सिंह के खिलाफ वेरका की नवीं आबादी में रहने वाले तरलोचन सिंह ने शिकायत दी थी।

विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने जानकारी दी कि तरलोचन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि एएसआई नरिंदर सिंह उसके खिलाफ दर्ज हुए बिजली चोरी मामले की जांच कर रहा है। इस मामले में संबंधित अदालत में जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए 4 हजार रुपए की मांग कर रहा है। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई।

तरलोचन की शिकायत के बाद विजिलैंस ब्यूरो अमृतसर ने एक टीम का गठन किया। जाल बिछाया गया और सरकारी गवाह भी तैयार किए गए। सरकारी गवाहों की मौजदूगी में 4 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए एएसआई नरिंदर सिंह को रंगे हाथों काबू कर लिया गया। एएसआई नरिंदर सिंह के खिलाफ अमृतसर एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Leave a Reply