जालंधर : पंजाब में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीँ इस वायरस ने फिर से अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। सूचना मिली कि जालंधर के एक बॉडी बिल्डर युवक को इस वायरस ने चपेट में लिया और उसकी मौत हो गई है।
मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान लक्ष्मीपुरा के कुनाल कपूर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी 2 -3 दिन से तबियत खराब चल रही थी , जब उसका टेस्ट करवाया गया तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पायी गयी , उसे तुरंत हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। बता दे कि ये जानकारी भी मिली है कि उसकी रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू के भी लक्षण पाए गए है।
बता दे कि कुनाल रोज़ जिम में वर्कआउट करता था और वे बॉडी बिल्डर था। वह अपने पीछे अपनी पत्नी , बेटी और परिवार को छोड़ गए है। वहीँ उनकी मौत से उनके दोस्त , रिश्तेदारों को गहरा दुःख लगा है। वहीँ इस खबर से इलाके में शोक की लहर है।
वहीँ आप सभी को हम अपील करना चाहते है कि इस वायरस को आप हलके में न ले और मास्क पहने व सरकार द्वारा जारी सभी हिदायतों की पालना करे ताकि इस भयानक महामारी से बचा जा सके।