Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing मशहूर एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन , ICU में थे भर्ती

मशहूर एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन , ICU में थे भर्ती

नई दिल्ली : फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के अपने फेमस डायलॉग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले टीवी और फिल्मों के मशहूर एक्टर मुकुल देव का निधन हो गया है. 54 साल की उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गए. 54 साल की उम्र में दिल्ली में उनका निधन हुआ. बॉलीवुड एक्टर राहुल देव ने भाई के निधन की दुखद खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया .

मुकुल देव ने टीवी सीरियल्स, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक है. सोशल मीडिया पर उनके दोस्त और फैंस उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं. हर कोई ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर उनकी मौत का कारण क्या है. उन्हें आखिर क्या हुआ था कि वो ICU में भर्ती थे.

मुकुल देव के बड़े भाई और एक्टर राहुल देव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बीती रात को नई दिल्ली में उनके भाई मुकुल देव ने आखिरी सांस ली. वो अपने पीछे बेटी सिया देव को छोड़ गए हैं.

मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्‍ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्‍होंने 1996 में टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया। उन्‍होंने बाद में टीवी के साथ ही हिंदी के साथ ही पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू की 60 से अध‍िक फिल्मों में काम किया।उन्‍हें आख‍िरी बार बड़े पर्दे पर 2022 में ‘अंत द एंड’ फिल्‍म में देखा गया था।


Leave a Reply