मुंबई : बड़ी खबर मिली है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सेट पर आग लग गई है। बताया जा रहा है कि ‘बिग बॉस’ के सेट पर आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बता दे कि बिग बॉस के सेट में आग कहां से लगी यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालाँकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आपको बता दे कि सलमान खान के ‘बिग बॉस’ शो के 15वें सीजन का फिनाले अभी बीता ही था।