Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing करीना कपूर दूसरी बार बनीं मां, अभिनेत्री ने दिया बेटे को जन्म
kareena kapoor khan and saif ali khan blessed with a baby boy

करीना कपूर दूसरी बार बनीं मां, अभिनेत्री ने दिया बेटे को जन्म

नई दिल्ली (अक्षय ): बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के अलावा उनके परिवार और फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेत्री दूसरी बार मां बन गई हैं। करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है। हाल ही में करीना कपूर खान को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

सूत्रों की जानकारी के अनुसार करीना कपूर खान ने रविवार (21 फरवरी) को बेटे को जन्म दिया है। गौरतलब है कि करीना कपूर खान और उनके पति अभिनेता सैफ अली खान ने बीते साल अगस्त में एक बयान जारी कर बताया था कि करीना दोबारा प्रेग्नेंट हैं। करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी थी, जो उनके पिता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कही थी, जिसके बाद से ही फैंस को खुशखबरी का इंतजार था।

सैफ अली खान और करीना कपूर का यह दूसरा बेटा होगा। इससे पहले करीना ने बेटे तैमूर को साल 2016 में जन्म दिया था। उनके बेटे तैमूर अभी से ही काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्सर उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

 

source link


Leave a Reply