Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का कानपुर में निधन
Famous magician OP Sharma passed away in Kanpur

मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का कानपुर में निधन

कानपुर : खबर है कि 76 वर्षीय जादूगर ओम प्रकाश शर्मा उर्फ ओपी शर्मा (सीनियर ) का गुर्दे की बीमारी के चलते शनिवार देर रात निधन हो गया। वह कल्याणपुर स्थित एक नर्सिंगहोम में एक सप्ताह से भर्ती थे। उनके परिवार में पत्नी मीनाक्षी दिल्ली दूरदर्शन में कार्यरत बड़े बेटे प्रेम प्रकाश शर्मा, मंझले बेटे सत्य प्रकाश शर्मा (ओपी शर्मा जूनियर) और प्रिटिंग का काम करने वाले तीसरे बेटे पंकज प्रकाश शर्मा और संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रही सबसे छोटी बेटी रेनू शर्मा हैं।

उनके बेटे पंकज शर्मा ने बताया कि पहली अप्रैल 1952 में मूलगांव बलिया में पिता का जन्म हुआ था। बेटे के मुताबिक पिता देश विदेश में 34 हजार से अधिक शो कर चुके हैं। उनका पहला व्यवसायिक शो मुंबई में किया था। उनके परिश्रम, प्रतिभा को देखते हुए इंडियन मैजिक मीडिया सर्कल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवार्ड 2001 व शहंशाह ए जादू की महान उपाधि दी थी। उनके शो का सबसे चर्चित रगबिरंगा इंद्रजाल होता था। वर्ष 2018 के बाद से उन्होंने शो नहीं किए। उसके बाद उनके मंझले बेटे सत्यप्रकाश जूनियर ओपी शर्मा के रूप में शो कर रहे हैं।


Leave a Reply