Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली में भी हुई कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री, जानिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने क्या कहा
First Omicron infected patient appeared in Punjab, this new variant was found in the person who returned from Spain

दिल्ली में भी हुई कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री, जानिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने क्या कहा

नई दिल्ली : आपको बता दे कि पूरे देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दहशत है। वहीँ इस बीच रविवार को दिल्ली में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आने की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार संक्रमित मरीज को लोकनायक अस्पताल में आईसोलेट कर बेहतर इलाज दिया जा रहा है। 

मिली जानकारी अनुसार विदेशों से आए लोगों में से 17 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीँ 12 सैंपल की जीनोम सिक्वेन्सिंग हुई है। जानकारी अनुसार इसमें एक मरीज में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीँ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा ओमिक्रॉन और इसके इलाज व बचाव का प्रोटोकॉल भी पहले की तरह ही है, मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। 

इसके अलावा सत्येंद्र जैन ने कहा कि केंद्र सरकार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग मानते हुए ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावित सभी देशों से आने वाली फ्लाइट्स को जल्द से जल्द बंद कर देना चाहिए। वहीँ उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें और सभी लोग जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं। 

 


Leave a Reply