Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing कल 8 नवंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में कब-कहां देखा जा सकेगा
Tomorrow on November 8, the last lunar eclipse of the year will be seen, know when and where it can be seen in India

कल 8 नवंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में कब-कहां देखा जा सकेगा

नई दिल्ली : आपको बता दे कि कल 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा, जो देश के पूर्वोत्तर हिस्से में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। जबकि बाकी हिस्सो में आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि देश में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा, इसके बाद यह अन्य हिस्सों में दिखाई देगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार भारत में सबसे पहले अरुणालच प्रदेश में चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। इसके बाद यह गुवाहाटी, रांची, पटना, सिलीगुड़ी, कोलकाता में भी दिखेगा। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। भारत में चंद्र ग्रहण चंद्रोदय के साथ ही शुरू हो जाएगा। आठ नंवबर को शाम 4 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक चंद्रग्रहण रहेगा। चंद्रोदय का समय 5 बजकर 28 मिनट है।

भातर के अलावा, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तरी पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई देगा। वहीं दक्षिणी पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका में ग्रहण दिखाई नहीं देगा ।


Leave a Reply