Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing जेपी नगर में अवैध बने अग्रवाल अस्पताल के मालिक पर भी FIR दर्ज करने की तैयारी, अस्पताल की इमारत होगी सील, जाने वजह
Preparation to register FIR against the owner of Agrawal Hospital, which became illegal in JP Nagar, the hospital building will be sealed, know the reason

जेपी नगर में अवैध बने अग्रवाल अस्पताल के मालिक पर भी FIR दर्ज करने की तैयारी, अस्पताल की इमारत होगी सील, जाने वजह

जालंधर : जालंधर के जोशी अस्पताल के मालिक पर एफआईआर के बाद अब नगर निगम जेपी नगर में रिहायशी क्षेत्र में अवैध तरीके से बनाए गए अग्रवाल अस्पताल के मालिक पर भी एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी में है। इसके साथ ही इस अस्पताल को सील करने को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
जेपी नगर रिहायशी इलाके में चल रहे अग्रवाल अस्पताल के विरुद्ध भी आम आदमी पार्टी के युवा नेता अभिषेक बख्शी ने पिछले दिनों नगर निगम दफ्तर के बाहर धरना दिया था। बख्शी का आरोप है कि रिहाइशी इलाके में अवैध रूप से अग्रवाल अस्पताल बनाया गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

कार्रवाई न हुई तो फिर से धरना प्रदर्शन

The dispute of Agarwal Hospital located in JP Nagar may take a fierce form in the coming times- Abhishek Bakshi
 

अभि बख्शी के मुताबिक नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा ने 26 अप्रैल तक का समय मांगा था, आज दो दिन ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक अग्रवाल अस्पताल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर वे फिर से नगर निगम के दफ्तर के सामने धरना देंगे।

आपको बता दें कि यह मामला अग्रवाल अस्पताल की नाजायज ढंग से बनी हुई इमारत को लेकर है। बताया जा रहा है कि अग्रवाल अस्पताल के पास न ही नक्शा है, न ही पार्किंग है और नहीं इसके पास किसी की मंजूरी है। अग्रवाल अस्पताल आरोप है कि यह अस्पताल रिहायशी इलाके में है और राजनीतिक दबाव के चलते ही चल रहा है। इसके अलावा मरीजों के इलाज को लेकर भी आरोप लगाए जा रहे हैं।

 


Leave a Reply